हज़ारीबाग: एसपी ने दारू और टाटीझरिया थाना के कांडों की समीक्षा की
पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने एसडीपीओ विष्णुगढ़ फैजान अहमद की मौजूदगी में दारू एवं टाटीझरिया थाना के पुराने और नए कांडों की समीक्षा की। इस दौरान अनुसंधानकर्ताओं को लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, आरोपियों की गिरफ्तारी और अनुसंधान में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। साथ ही अपराध नियंत्रण और नियमित गश्ती अभियान को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।