मछलीशहर: पंवारा थाना क्षेत्र के भसोट निवासी छात्र ने पुलिसकर्मियों पर लगाया पिटाई का आरोप
भसोट निवासी चंद्रकेश सरोज ने पंवारा थाने के पुलिसकर्मियों पर पिटाई करने तथा धमकी देने का आरोप लगाते हुए एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष राज नारायण चौरसिया ने बताया कि पुलिस चंद्रकेश के भाई ओम सरोज को चोरी के आरोप में पकड़ने गई थी और यही उसको भगा दिया था। पुलिस पूछताछ के लिए इसको लेकर आई थी मारपीट का आरोप असत्य है।