मछलीशहर: मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के किल्हापुर तरहठी में भूमि विवाद में मारपीट पांच घायल
किल्हापुर तरहठी में शुक्रवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में • जमकर मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष से आरिफ, सहीदा बानो दूसरे पक्ष में ज़िशान, रेशमा बानो, साबिर अली घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंगराबादशाहपुर में भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष मुंगराबादशाहपुर संजय वर्मा ने कहा कि मामला संज्ञान में है उचित कार्रवाई की जाएगी।