मछलीशहर: पंवारा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिक लड़की से घर में घुसकर छेड़खानी मुकदमा दर्ज
पंवारा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग लड़की ने थानाध्यक्ष को लिखित तहरीर दी कि मैं 15 फरवरी की रात्रि घर में सोयी हुई थी। उसी रात्रि मेरे गांव का शादीशुदा प्रमोद यादव पुत्र रामअकबाल यादव घर में घुसकर मेरे साथ छेड़खानी करने लगा। जब मैंने शोर मचायी तो वह भाग गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर उपरोक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी ।