मछलीशहर: बरईपार बाजार में डायल 112 के पुलिसकर्मियों ने किराना व्यापारी के पुत्र को जड़ा थप्पड़ व्यापारियों में आक्रोश
किराना व्यापारी सियाराम ने बताया कि दुकान के सामने उनकी पिकअप गाड़ी खड़ी थी। पिता बगल में दुकान पर डीजल लेने के लिए गए इतने में पीआरबी 2354 की गाड़ी आ गई और हार्न बजाया । गाड़ी हटाने के लिए दुकान से उसका लड़का जब तक बाहर आता तब तक गुस्साए पुलिसकर्मियों ने दुकानदार के पुत्र को पिटाई करते हुए तेजी बाजार थाने ले कर चले गए ।