मछलीशहर: मछलीशहर ब्लॉक में आयोजित रोजगार मेले में युवाओं ने बढ़ चढ़ के किया प्रतिभाग
मछलीशहर विकास खंड के परिसर में सोमवार को विकास खंड स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिसमें 248 से अधिक युवाओं ने प्रतिभाग किया। साक्षात्कार में 102 सफल प्रतियोगियों का चयन मौके पर उपस्थित कंपनियों द्वारा किया गया।मुख्य अतिथि विकास खण्ड के बीडीओ सचिन कुमार भारती ने कहा की रोजगार मेले से बेरोजगारों को लाभ मिल रहा है।