सिहोरा: सिहोरा विधायक की अगुवाई में पुनर्गठन आयोग से मिलेंगे सिहोरा वासी, लक्ष्य जिला आंदोलन समिति की सामुदायिक भवन में बैठक
सिहोरा विधायक तथा अन्य जनप्रतिनिधियों से सिहोरा जिला बनाए जाने संबंधी समर्थन पत्र लेकर सिहोरा वासी सिहोरा विधायक संतोष बरकड़े के नेतृत्व में मध्य प्रदेश प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग से मिलकर सिहोरा जिला का अपना दावा प्रस्तुत करेंगे। ऐसा निर्णय लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति की रविवार को सिहोरा में आयोजित हुई बैठक में लिया गया।