मंझनपुर: मलकिया बजहा ख़ुर्रमपुर में महिला ने सल्फास मिला आटा गूंथकर पूरे परिवार को मौत के घाट उतारने की बनाई योजना
रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना करारी थाना क्षेत्र के गांव मलकिया बजहाँ खुर्रमपुर से सामने आई है। यहां एक कलयुगी पत्नी ने अपने मायके वालों के साथ मिलकर पूरे ससुराल पक्ष को जहर देकर मारने की साजिश रच डाली। लेकिन ऐन वक्त पर पति की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया और कई जिंदगियां बच गईं।