Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

राठौड़ ने किया सुक्तम आयुर्वेद हॉस्पिटल व पंचकर्म सेंटर का शुभारम्भ #suktamAyurvedHospital #panchkarmcenter #Rajendra Rathore #hospital #churunews #24churunews #facebookviral #rajandrarathore #viralreelsシ #folowerseveryone #followerseveryone #nonfollowers #viralvideoシ

Churu, Churu | Jun 22, 2026

MORE NEWS

तेरापंथ सभा व युवक परिषद की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

चूरूः स्थानीय तेरापंथ भवन में रविवार को आचार्य महाश्रमण के आशीर्वाद से तेरापंथ समाज की संघीय संस्थाओं श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, चूरू व तेरापंथ युवक परिषद चूरू का संयुक्त शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चुनाव अधिकारी ताराचंद बांठिया ने सभा व युवक परिषद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनियता की शपथ दिलाई। समारोह में सभा अध्यक्ष सुरेन्द्र कोठारी ने वरिष्ठ संरक्षक डॉ. मांगीलाल शामसुखा का माल्यार्पण कर सम्मान किया। डॉ. शामसुखा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए राग-द्वेष से ऊपर उठकर समाजहित में कार्य करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर सूरत प्रवासी राजू सिंघी का भी सम्मान किया गया। सभा अध्यक्ष सुरेन्द्र कोठारी ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। सभा की कार्यकारिणी में वरिष्ठ संरक्षक डॉ. मांगीलाल शामसुखा, संरक्षक प्रकाश बच्छावत, अध्यक्ष सुरेन्द्र कोठारी, उपाध्यक्ष नोरतन कोठारी व चेनरूप बैद, सचिव अभय सिंघी, सह सचिव प्रवीण बैद, कोषाध्यक्ष भरत कोठारी तथा सदस्य इंद्राज बांठिया, श्रवण कोठारी, राजेंद्र सुराणा, सौरभ कोठारी, प्रकाश कोठारी व अजय दफ्तरी शामिल हैं। तेरापंथ युवक परिषद की कार्यकारिणी में अध्यक्ष संजय बरड़िया, उपाध्यक्ष अजय दफ्तरी व पवन नाहटा, सचिव हितेष कोठारी, सहसचिव नितेश कोठारी व अभिषेक बैद, कोषाध्यक्ष जितेंद्र जैन तथा संगठन मंत्री सौरभ ने शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे। समारोह के दौरान नवगठित टीमों को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गई। #terapanthbhawan #terapanthyouvkparisad 
#trendingpost #postoftheday #todayposts 
#folowerseveryone #follower #nonfollowers

तेरापंथ सभा व युवक परिषद की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ चूरूः स्थानीय तेरापंथ भवन में रविवार को आचार्य महाश्रमण के आशीर्वाद से तेरापंथ समाज की संघीय संस्थाओं श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, चूरू व तेरापंथ युवक परिषद चूरू का संयुक्त शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चुनाव अधिकारी ताराचंद बांठिया ने सभा व युवक परिषद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनियता की शपथ दिलाई। समारोह में सभा अध्यक्ष सुरेन्द्र कोठारी ने वरिष्ठ संरक्षक डॉ. मांगीलाल शामसुखा का माल्यार्पण कर सम्मान किया। डॉ. शामसुखा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए राग-द्वेष से ऊपर उठकर समाजहित में कार्य करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर सूरत प्रवासी राजू सिंघी का भी सम्मान किया गया। सभा अध्यक्ष सुरेन्द्र कोठारी ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। सभा की कार्यकारिणी में वरिष्ठ संरक्षक डॉ. मांगीलाल शामसुखा, संरक्षक प्रकाश बच्छावत, अध्यक्ष सुरेन्द्र कोठारी, उपाध्यक्ष नोरतन कोठारी व चेनरूप बैद, सचिव अभय सिंघी, सह सचिव प्रवीण बैद, कोषाध्यक्ष भरत कोठारी तथा सदस्य इंद्राज बांठिया, श्रवण कोठारी, राजेंद्र सुराणा, सौरभ कोठारी, प्रकाश कोठारी व अजय दफ्तरी शामिल हैं। तेरापंथ युवक परिषद की कार्यकारिणी में अध्यक्ष संजय बरड़िया, उपाध्यक्ष अजय दफ्तरी व पवन नाहटा, सचिव हितेष कोठारी, सहसचिव नितेश कोठारी व अभिषेक बैद, कोषाध्यक्ष जितेंद्र जैन तथा संगठन मंत्री सौरभ ने शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे। समारोह के दौरान नवगठित टीमों को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गई। #terapanthbhawan #terapanthyouvkparisad #trendingpost #postoftheday #todayposts #folowerseveryone #follower #nonfollowers

Churu, Churu | Jun 22, 2026

गौरीशंकर-निर्मला अग्रवाल फाउंडेशन की पहल समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायी-राठौड़
फादर्स डे पर 100 से अधिक विद्यार्थियों व लाभार्थियों को किया सम्मानित

चूरूः फादर्स-डे पर रविवार को गौरीशंकर एंड निर्मला अग्रवाल फाउंडेशन की ओर से होटल ग्रांड शेखावाटी में प्रतिभा सम्मान व लाभार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फाउंडेशन की विभिन्न सामाजिक व शैक्षणिक योजनाओं से जुड़े 100 से अधिक विद्यार्थियों व लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। फाउंडेशन द्वारा वर्ष 2021 से संचालित “मेरी बेटी मेरा गौरव” अभियान के अंतर्गत कोरोना महामारी के दौरान अपने पिता को खो चुकी बालिकाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इसी क्रम में रविवार को फादर्स डे पर आयोजित समारोह में लाभार्थी बालिकाओं व उनके परिवारों का सम्मान किया गया तथा प्रत्येक बालिका को 5100 रुपये की सम्मान राशि भेंट की गई। इसके साथ ही फाउंडेशन ने इस योजना का विस्तार करते हुए नए पात्र बच्चों से आवेदन आमंत्रित करने की घोषणा की। कार्यक्रम में “नारायण प्रसाद अग्रवाल हायर सेकेंडरी स्कॉलरशिप” योजना के अंतर्गत चयनित लगभग 90 विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। फाउंडेशन पिछले तीन वर्षों से चूरू तहसील के मेधावी विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालयों में अध्ययन के लिए सहयोग प्रदान कर रहा है। इस योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों का चयन उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों व साक्षात्कार के आधार पर किया जाता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ थे। वहीं विशिष्ट अतिथि विधायक हरलाल सहारण, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा व पराक्रम सिंह राठौड़ थे। फाउंडेशन के ट्रस्टी गौरीशंकर मंडावेवाला, निर्मला अग्रवाल तथा निदेशक वेणुगोपाल अग्रवाल मंचस्थ थे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए गौरीशंकर मंडावेवाला ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज के विकास का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता प्रदान करना नहीं, बल्कि बच्चों के सपनों को साकार करने में सहभागी बनना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आज सम्मानित किए गए विद्यार्थी भविष्य में समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेन्द्र राठौड़ ने फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि समाज में बहुत कम संस्थाएं ऐसी हैं जो जरूरतमंद बच्चों को परिवार की तरह अपनाकर उनके भविष्य निर्माण का जिम्मा उठाती हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी कठिन परिस्थितियों में पिता का साया खो चुके बच्चों के लिए इस प्रकार का सहयोग अत्यंत संवेदनशील व प्रेरणादायी पहल है। विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि शिक्षा प्रत्येक बच्चे का अधिकार है। उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम वर्ग को आगे आकर सहयोग करना चाहिए, ताकि कोई भी प्रतिभा संसाधनों के अभाव में पीछे नहीं रहे। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि कठिन परिस्थितियां कभी भी सफलता की राह में बाधा नहीं बनती, बस लक्ष्य स्पष्ट होना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा को अपने जीवन की सबसे बड़ी शक्ति मानकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर पवन बगड़िया, विनोद लूणिया, मुरली ऊंटवालिया, शेरू गोयनका, सावन परिहार, डॉ. प्रमोद बाजोरिया, अंकित बाजोरिया सहित बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य जन, उद्योगपति, शिक्षाविद, समाजसेवी, विधार्थी, अभिभावक व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। फाउंडेशन के निदेशक वेणुगोपाल अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन आर्किटेक्ट अनुराग शर्मा ने किया।

गौरीशंकर-निर्मला अग्रवाल फाउंडेशन की पहल समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायी-राठौड़ फादर्स डे पर 100 से अधिक विद्यार्थियों व लाभार्थियों को किया सम्मानित चूरूः फादर्स-डे पर रविवार को गौरीशंकर एंड निर्मला अग्रवाल फाउंडेशन की ओर से होटल ग्रांड शेखावाटी में प्रतिभा सम्मान व लाभार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फाउंडेशन की विभिन्न सामाजिक व शैक्षणिक योजनाओं से जुड़े 100 से अधिक विद्यार्थियों व लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। फाउंडेशन द्वारा वर्ष 2021 से संचालित “मेरी बेटी मेरा गौरव” अभियान के अंतर्गत कोरोना महामारी के दौरान अपने पिता को खो चुकी बालिकाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इसी क्रम में रविवार को फादर्स डे पर आयोजित समारोह में लाभार्थी बालिकाओं व उनके परिवारों का सम्मान किया गया तथा प्रत्येक बालिका को 5100 रुपये की सम्मान राशि भेंट की गई। इसके साथ ही फाउंडेशन ने इस योजना का विस्तार करते हुए नए पात्र बच्चों से आवेदन आमंत्रित करने की घोषणा की। कार्यक्रम में “नारायण प्रसाद अग्रवाल हायर सेकेंडरी स्कॉलरशिप” योजना के अंतर्गत चयनित लगभग 90 विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। फाउंडेशन पिछले तीन वर्षों से चूरू तहसील के मेधावी विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालयों में अध्ययन के लिए सहयोग प्रदान कर रहा है। इस योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों का चयन उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों व साक्षात्कार के आधार पर किया जाता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ थे। वहीं विशिष्ट अतिथि विधायक हरलाल सहारण, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा व पराक्रम सिंह राठौड़ थे। फाउंडेशन के ट्रस्टी गौरीशंकर मंडावेवाला, निर्मला अग्रवाल तथा निदेशक वेणुगोपाल अग्रवाल मंचस्थ थे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए गौरीशंकर मंडावेवाला ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज के विकास का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता प्रदान करना नहीं, बल्कि बच्चों के सपनों को साकार करने में सहभागी बनना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आज सम्मानित किए गए विद्यार्थी भविष्य में समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेन्द्र राठौड़ ने फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि समाज में बहुत कम संस्थाएं ऐसी हैं जो जरूरतमंद बच्चों को परिवार की तरह अपनाकर उनके भविष्य निर्माण का जिम्मा उठाती हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी कठिन परिस्थितियों में पिता का साया खो चुके बच्चों के लिए इस प्रकार का सहयोग अत्यंत संवेदनशील व प्रेरणादायी पहल है। विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि शिक्षा प्रत्येक बच्चे का अधिकार है। उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम वर्ग को आगे आकर सहयोग करना चाहिए, ताकि कोई भी प्रतिभा संसाधनों के अभाव में पीछे नहीं रहे। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि कठिन परिस्थितियां कभी भी सफलता की राह में बाधा नहीं बनती, बस लक्ष्य स्पष्ट होना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा को अपने जीवन की सबसे बड़ी शक्ति मानकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर पवन बगड़िया, विनोद लूणिया, मुरली ऊंटवालिया, शेरू गोयनका, सावन परिहार, डॉ. प्रमोद बाजोरिया, अंकित बाजोरिया सहित बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य जन, उद्योगपति, शिक्षाविद, समाजसेवी, विधार्थी, अभिभावक व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। फाउंडेशन के निदेशक वेणुगोपाल अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन आर्किटेक्ट अनुराग शर्मा ने किया।

Churu, Churu | Jun 22, 2026

महनसर रोड पर कार और लोडिंग टेंपो की भिड़ंत, चालक घायल

#bissau #tharkiawaazajay #jhunjhunu #jhunjhunupolice #medical

महनसर रोड पर कार और लोडिंग टेंपो की भिड़ंत, चालक घायल #bissau #tharkiawaazajay #jhunjhunu #jhunjhunupolice #medical

Churu, Churu | Jun 22, 2026

Churu पूर्व सांसद स्वर्गीय मोहर सिंह राठौड़ को पुण्यतिथि पर किया नमन, याद किए जनसेवा के कार्य

चूरू। स्मृति शेष सांसद स्वर्गीय मोहर सिंह राठौड़ (लाखऊ) की 41वीं पुण्यतिथि पर शहर में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें भावपूर्ण स्मरण किया गया। राम नगर तिराहा स्थित प्रतिमा स्थल, बालिका महाविद्यालय एवं राजपूत छात्रावास परिसर में आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में समाजबंधुओं, जनप्रतिनिधियों, युवाओं एवं गणमान्य नागरिकों ने पहुंचकर स्वर्गीय राठौड़ की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।
श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय मोहर सिंह राठौड़ ने अपने सार्वजनिक जीवन में महिला शिक्षा को बढ़ावा देने, समाज सेवा, सामाजिक समरसता और क्षेत्र के विकास के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके विचार और आदर्श आज भी समाज को दिशा देने का काम कर रहे हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने और समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि जनसेवा के क्षेत्र में किए गए उनके कार्य हमेशा याद किए जाएंगे।
इस अवसर पर विमल सिंह राठौड़, नरेंद्र सिंह, बालिका महाविद्यालय सचिव भगीरथ शर्मा, करणी सेना अध्यक्ष प्रदीप सिंह, आलोक सिंह, राजेश मंडावेवाला, संजय बजाज, मानवेन्द्र सिंह, सुदीप्त राठौड़ सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Churu पूर्व सांसद स्वर्गीय मोहर सिंह राठौड़ को पुण्यतिथि पर किया नमन, याद किए जनसेवा के कार्य चूरू। स्मृति शेष सांसद स्वर्गीय मोहर सिंह राठौड़ (लाखऊ) की 41वीं पुण्यतिथि पर शहर में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें भावपूर्ण स्मरण किया गया। राम नगर तिराहा स्थित प्रतिमा स्थल, बालिका महाविद्यालय एवं राजपूत छात्रावास परिसर में आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में समाजबंधुओं, जनप्रतिनिधियों, युवाओं एवं गणमान्य नागरिकों ने पहुंचकर स्वर्गीय राठौड़ की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय मोहर सिंह राठौड़ ने अपने सार्वजनिक जीवन में महिला शिक्षा को बढ़ावा देने, समाज सेवा, सामाजिक समरसता और क्षेत्र के विकास के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके विचार और आदर्श आज भी समाज को दिशा देने का काम कर रहे हैं। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने और समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि जनसेवा के क्षेत्र में किए गए उनके कार्य हमेशा याद किए जाएंगे। इस अवसर पर विमल सिंह राठौड़, नरेंद्र सिंह, बालिका महाविद्यालय सचिव भगीरथ शर्मा, करणी सेना अध्यक्ष प्रदीप सिंह, आलोक सिंह, राजेश मंडावेवाला, संजय बजाज, मानवेन्द्र सिंह, सुदीप्त राठौड़ सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Churu, Churu | Jun 22, 2026

Churu ओम कॉलोनी के युवक का फोन हैक कर की गई 1 लाख की साइबर ठगी

Churu ओम कॉलोनी के युवक का फोन हैक कर की गई 1 लाख की साइबर ठगी

Churu, Churu | Jun 22, 2026