सुल्तानपुर: CMO के निर्देश पर हुई जांच में जिले में मिले 2 झोलाछाप डॉक्टर, दोनों के क्लीनिक हुए बंद
CMO डॉ.ओ.पी चौधरी के निर्देश के बाद डॉ.पी.डी त्रिपाठी व डॉ.विजय कुमार राय की टीम ने जिले में दो झोलाछाप डाक्टर पकड़े है।टीम ने बिरसिंहपुर के कालीगंज निवासी हीरालाल पुत्र रामफेर व सैफुल्लागंज निवासी नफीस पुत्र हफीज की क्लीनिक का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान दोनों कोई अभिलेख प्रस्तुत नहीं पाए।रटीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों क्लीनिको को बन्द किया है।