सुल्तानपुर: तुराबखानी गांव में हुई शब्बेदारी निकला बीसवी मोहर्रम का जुलूस, रजा हॉस्पिटल ने लगाया स्वास्थ्य कैम्प
शहर के तुराबखानी गांव में बीती रात बीसवें का जुलूस निकाला गया। यहां रात भर शब्बेदारी हुई। शब्बेदारी की मजलिस को मौलाना जमीरुल हसन ने सम्बोधित किया। शब्बेदारी का संचालन जीशान आज़मी ने किया। मौलाना वसी हसन खा ने शब्बेदारी की तकरीर को सम्बोधित किया। यहां पर इलाहाबाद, जलालपुर के साथ स्थानीय अंजुमनो ने नौहा मातम कर पुरसा पेश किया। यह जानकारी सिराज हुसैन ने दी।