सुल्तानपुर: SDM के तबादले के बाद DM कृतिका ज्योत्स्ना ने तहसीलदारों में कार्यक्षेत्र में किये बदलाव
DM कृतिका ज्योत्स्ना ने SDM के तबादले के बाद तहसीलदारों की सर्किल में फेरबदल किया है।जिसमे जयसिंहपुर में तैनात रहे घनश्याम भारतीय को कादीपुर भेजा गया है।वहीं कादीपुर में तैनात रहें बृजेश सिंह को सदर में तहसीलदार न्यायिक बनाया गया हैं।वहीं तहसीलदार मयंक मिश्र को डीएम ने कलेक्ट्रेट से जयसिंहपुर भेज दिया है।