लोहंडीगुडा: ग्राम पंचायत तारागांव में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुक्ति मोर्चा ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग की
बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के मुख्य संयोजक एवं संभागीय अध्यक्ष नवनीत चांद के नेतृत्व में आज दिनांक 7 जुलाई को ग्राम पंचायत तारागांव, जनपद पंचायत लोहंडीगुड़ा में वित्तीय वर्ष 2021-22 के अंतर्गत आदर्श ग्राम योजना सहित विभिन्न विकास कार्यों में कथित वित्तीय अनियमितता, फर्जी माप पुस्तिका (एमबी), के विरुद्ध ज्ञापन सौंपा।