झालरापाटन: झालावाड़ व झालरापाटन में मतदान कल, प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी की
झालावाड़ नगर परिषद के लिए बुधवार (9 सितंबर) को पहले चरण का मतदान होगा। शहर की शहरी सरकार चुनने के लिए सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू होगी। चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए प्रशासन और पुलिस ने पूरे इंतजाम किए हैं। झालावाड़ नगर परिषद में कुल 45 वार्ड हैं। इनमें से दो वार्डों में प्रत्याशी निर्विरोध चुने जा चुके हैं।