पूरनपुर: नगर की रहने वाली युवती के साथ दुष्कर्म की शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, डीएम से न्याय की लगाई गुहार
पूरनपुर नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती ने अपने परिजनों के साथ राजस्थान के जयपुर की एक कंपनी में काम करने गई थी। सुपरवाइजर अशरफ ने अज्ञात के साथ मिलकर युवती को कार में खीचा। इससे युवती का सर कार के गेट पर लगने से वह बेहोश हो गई। होश में आने पर उसने खुद को निर्वस्त्र देखा। आरोपी अशरफ उसके साथ दुष्कर्म के बाद वीडियो बना रहा था। डीएम से की शिकायत।