पूरनपुर: तहसील परिसर में पान पुड़िया खाने वालों से अधिकारी परेशान, प्रशासन ने जारी किया फरमान
पूरनपुर तहसील परिसर को स्वच्छता बनाए रखने के लिए जगह जगह तहसील की दीवारों पर नोटिस चस्पा किया गया है। जिसमें लिखा है कि तहसील परिसर में पान पुड़िया खाकर थूकने पर 500 रुपए का जुर्माना बसूला जाएगा। दरअसल तहसील परिसर में जगह जगह पान पुड़िया खाकर लोग थूक देते हैं और उच्च अधिकारियों के निरीक्षण पर संबंधित अधिकारी की फटकार लगाई जाती हैं।