बेगूसराय: रजौर पोखर के पास मिला अज्ञात महिला का शव, SP ने घटना स्थल का किया निरीक्षण
गढ़पुरा थाना क्षेत्र के रजौर पोखर के पास 01 अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही एसपी मनीष ने स्थल का निरीक्षण किया. इस बात की जानकारी शनिवार की शाम 4:00 बजे SP मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि एक बोरा में अज्ञात महिला का शव मिलने की जानकारी प्राप्त हुई. तुरंत एफएसएल टीम को सूचित किया गया है.