पीरटांड: चैत्र नवरात्रि की अष्टमी पर गांधी चौक स्थित दुर्गा मंडप में भव्य आरती
चैत्र नवरात्रि की अष्टमी पर शनिवार शाम 6 बजे से देर शाम तक गांधी चौक स्थित दुर्गा मंडप समेत अन्य मंडपों में भव्य आरती की गई।इससे पूर्व यहां हवन अनुष्ठान भी किया गया। मौके पर पुरोहित सतीश मिश्रा के द्वारा दिन भर कई अनुष्ठान संचालित करवाए गए।इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ यहां जुटी।