पीरटांड: महेशलुंडी पंचायत में रविवार को रामनवमी पर भव्य अखाड़ा निकाला गया
महेशलुंडी पंचायत में रविवार को 5 बजे रामनौमी को लेकर भव्य रूप से अखाड़ा निकाला गया।जिसमें महुआटांड़, पपरवाटांड़, धोबीडीह, कारहरबारी के खिलाड़ियों ने एक से बढ़कर एक खेल का प्रदर्शन किया वहीं कैलीबाद में रामानंद क्लब की और से सभी अखाड़ा कमेटी को गमछा पहनाकर स्वागत किया गया।