पीरटांड: पथलघटिया निवासी 16 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया
पीरटांड़ थाना क्षेत्र के पथलघटिया निवासी राजेश राय की 16 वर्षीय पुत्री का शव संदेहास्पद परिस्थिति में बरामद किया गया। शुक्रवार को ,3 बजे शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया। बताया जा रहा है कि वनशिखा कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।