सेक्टर-20 में स्वच्छता अभियान, मेयर शाम लाल बंसल ने दिया स्वच्छ पंचकूला का संदेश
पंचकूला। सेक्टर-20 में पेट्रोल पंप के पीछे आयोजित स्वच्छता अभियान में नगर निगम पंचकूला के मेयर शाम लाल बंसल ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने स्वच्छ एवं सुंदर पंचकूला का संदेश देते हुए कहा कि स्वच्छता हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
इस अवसर पर कालका विधानसभा क्षेत्र की विधायक शक्ति रानी शर्मा, वार्ड-14 के पार्षद राकेश गोयल, CSI अनिल नैन और SDO अजय गौतम भी उपस्थित रहे। अभियान के माध्यम से शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने और अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने का संदेश दिया गया।
#panchkula #panchkulanews #shamlalbansal #panchkulasocialmedia