रैपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गंज बड़ागांव के पास आज गुरुवार शाम करीब 6 बजे सड़क मार्ग पर एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के समय ऑटो में चालक के अलावा कोई सवारी मौजूद नहीं थी। दुर्घटना में ऑटो चालक मनोज मेहतर (22 वर्ष), पिता हरी प्रसाद, निवासी ग्राम बघवार कला, थाना रैपुरा, जिला पन्ना गंभीर रूप से घायल हो गया।