हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत मंदसौर में विशाल तिरंगा रैली आयोजित की गई
हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा गुरुवार को मंदसौर में विशाल तिरंगा रैली आयोजित की गई। रैली में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री बसंत शर्मा, पूर्व विधायक श्री यशपाल सिंह सिसोदिया, जिला योजना समिति सदस्य श्री राजेश दीक्षित, कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री विनोद मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री टीएस बघेल, एसडीएम श्री शुभम पाटीदार, शासकीय अधिकारी कर्मचारी, विभिन्न धर्मगुरु, पूर्व सैनिक एवं नागरिक गण शामिल थे
हाथों में तिरंगे झंडे लिए रैली मंदसौर के महाराणा प्रताप बस स्टैंड से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गो से होते हुए भारत माता चौराहे पर समाप्त हुई रैली में विशेष रूप से 100 फीट लंबाई का तिरंगा शामिल किया गया था।
विशाल तिरंगा रैली महाराणा प्रताप बस स्टैंड से प्रारंभ हुई। बीपीएल चौराहा, गांधी चौराहा ,बस स्टैंड से होते हुए भारत माता चौराहा पर रैली का समापन किया गया। इस दौरान स्थान-स्थान पर रैली का भव्य स्वागत नागरिकों द्वारा किया गया। रैली का समापन भारत माता की आरती के साथ हुआ।
#मंदसौर
#Mandsaur
29 views | Mandsaur, Madhya Pradesh | Aug 13, 2026