बांका: छठ पर्व के दूसरे दिन बांका में छठव्रतियों ने खरना का प्रसाद ग्रहण किया, 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हुआ
Banka, Banka | Nov 6, 2024 लाेक आस्था का महापर्व मंगलवार से ही प्रारंभ हाे चुका है, पहले दिन जहां व्रतियाें के द्वारा पवित्र स्नान कर कद्दु भात खाकर चार दिवसीय अनुष्ठान प्रारंभ किया गया, वहीं बुधवार काे दिन भर उपवास के बाद देर शाम 7 बजे खरना का भाेग भगवान भास्कर काे लगाने के बाद व्रतियाें के द्वारा प्रसाद ग्रहण किया।जिसके साथ ही व्रतियाें का 36 घंटे का निर्जला उपवास प्रारंभ हाे गया।