बांका: सदर थानाध्यक्ष ने छठ घाट पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, भयहरण स्थान छठ घाट, मजलिशपुर, अंबा सहित अन्य घाटों का दौरा किया
Banka, Banka | Nov 6, 2024 छठ पूजा में विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सभी छठ घाटों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। छठ घाट पर सुरक्षा की दृष्टि को लेकर लगातार पुलिस के द्वारा छठ घाट का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार की दाेपहर करीब 3 बजे सदर थानाध्यक्ष राकेश कुमार पुलिस बल के साथ भयहरण स्थान , मजलिशपुर, अंबा, भगवानपुर सहित अन्य छठ घाटों पर जाकर सुरक्षा को लेकर जायजा लिया।