बरेली: सीबीगंज थाना क्षेत्र में महिला के साथ चार लोगों ने घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
सीबीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला के साथ गांव के हीं चार लोगों ने घर में कुछ कर दुष्कर्म का प्रयास किया। मामले की शिकायत थाना पुलिस से की गई। थाना पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। कोर्ट के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।