सागर नगर: सागर में बेलगाम अपराधी, पुलिस पर सवाल, रघु ठाकुर ने आईजी को ज्ञापन सौंपा, कहा- SP क्रिकेट में व्यस्त
नागरिक संघर्ष मोर्चा, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और नागरिकों ने सोमवार दोपहर 3 बजे को आईजी पुलिस, सागर को ज्ञापन सौंपकर कानून व्यवस्था की बदहाली पर गहरी चिंता जताई। समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर ने पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शहवाल की कार्यप्रणाली सवाल उठाए उन्होंने कहा एसपी साहब क्रिकेट खेलने में व्यस्त हैं उन्हें शहरवासियों की चिंता नहीं है।