झाझा: झाझा नगर क्षेत्र के पुरानी बाजार में मंगलवार को होगी वार्षिक काली पूजा
Jhajha, Jamui | Sep 7, 2026 श्री श्री 108 मां काली मंडप पुरानी बाजार में वार्षिक काली पूजा मंगलवार को धूमधाम से आयोजित होगी। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। 4 सितंबर से मंदिरों में संपूर्ण पाठ चल रहा है। मंगलवार को पूजन, हवन, बलिदान और प्रसाद वितरण के साथ पूजा संपन्न होगी। सोमवार की शाम 4 बजे पुरानी बाजार काली मंदिर के अध्यक्ष विपुल झा ने बताया कि भादो माह में हर वर्ष पूजा होती है