चूरू: डीटीओ इंस्पेक्टर रोबिन सिंह की कार्रवाई में एक ही नंबर की तीन बसें सीज, 15 से 20 लाख का लगेगा जुर्माना
Churu, Churu | Jul 9, 2026 चूरू परिवहन विभाग ने गुरुवार को फर्जी नंबर प्लेट लगाकर संचालित हो रही बसों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही नंबर का उपयोग कर रही तीन बसों को जब्त कर लिया। यह कार्रवाई डीटीओ इंस्पेक्टर रोबिन सिंह के नेतृत्व में चूरू-झुंझुनू बाईपास मार्ग पर की गई। जांच के दौरान तीनों बसों पर एक ही नंबर अंकित मिला। जबकि तीनो बसों पर यह नम्बर भी फर्जी तरीके से लगाये गए थे।