Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image
image
image

लायंस क्लब, चूरू की नवीन कार्यकारिणी ने ग्रहण किया पदभार, एडवोकेट संजीव कुमार वर्मा बने अध्यक्ष चूरू, 11 जुलाई। लायंस क्लब, चूरू के नवीन कार्यकारिणी वर्ष 2026–27 का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार सायं दादाबाड़ी, चूरू में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में लायंस इंटरनेशनल के वरिष्ठ पदाधिकारियों, गणमान्य अतिथियों एवं बड़ी संख्या में लायंस सदस्यों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के परिचय, दीप प्रज्ज्वलन एवं मंचासीन अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। क्लब के निवर्तमान अध्यक्ष लायन राजीव शर्मा ने सभा प्रारम्भ करने की घोषणा की। लायन सुनील रंजन टकनेत द्वारा ध्वज वंदना, विश्व शांति हेतु मौन प्रार्थना एवं राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात मंचस्थ अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया एवं कार्यक्रम में सुजानगढ़, झुंझुनूं, सीकर, रतनगढ़, फतेहपुर के लायंस क्लबों ने पधारे अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। स्वागत उद्बोधन में निवर्तमान अध्यक्ष लायन राजीव शर्मा ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों का हार्दिक स्वागत करते हुए अपने कार्यकाल की उपलब्धियों, क्लब द्वारा किए गए सेवा कार्यों तथा सामूहिक सहयोग की भावना पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब, चूरू ने सदैव समाजसेवा, मानवीय संवेदना और संगठनात्मक अनुशासन को प्राथमिकता दी है तथा यह उपलब्धियाँ सभी सदस्यों के समर्पण, सहयोग और निरंतर प्रयासों का परिणाम हैं। उन्होंने नवीन कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम भी इसी सेवा परंपरा को आगे बढ़ाते हुए क्लब को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी। अंत में उन्होंने क्लब के सभी सदस्यों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। समारोह में MJF लायन गोविन्द शर्मा, PMCC एवं पूर्व प्रांतपाल ने क्लब के दो नए सदस्यों को शपथ दिलाई तथा मुख्य वक्ता के रूप में लायंस की सेवा भावना, नेतृत्व, सदस्यता विस्तार एवं सामाजिक उत्तरदायित्व पर प्रेरणादायी उद्बोधन दिया। इसके पश्चात MJF लायन रोशन सेठी, PMCC एवं पूर्व प्रांतपाल ने शपथ ग्रहण अधिकारी के रूप में वर्ष 2026–27 की नवीन कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण करने वालों में अध्यक्ष लायन संजीव कुमार वर्मा, निवर्तमान अध्यक्ष लायन राजीव शर्मा, प्रथम उपाध्यक्ष लायन ताराचन्द प्रजापत, द्वितीय उपाध्यक्ष लायन मनोज जांगिड़, तृतीय उपाध्यक्ष लायन मुकुल सिगतिया, सचिव लायन महेन्द्र धानुका, सह सचिव लायन आबिद खान, कोषाध्यक्ष लायन राजीव चाहर, सह कोषाध्यक्ष लायन अशोक जांगिड़, टेमर लायन कमल जांगिड़ तथा टेल-ट्वीस्टर लायन शंकरलाल सैनी शामिल रहे। इसके साथ ही निदेशक मंडल में लायन प्रमोद सगतानी, लायन दीनदयाल सैनी, लायन महेन्द्र राजगढ़िया एवं लायन पवन जांगिड़ ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। क्लब प्रशासनिक एवं समिति चेयरपर्सन के रूप में लायन सुनील रंजन टकनेट (क्लब एडमिनिस्ट्रेटर), लायन चन्द्रप्रकाश खत्री (चेयरपर्सन मेम्बरशिप ग्रोथ कमेटी), लायन बालकिशन राजगढ़िया (चेयरपर्सन क्लब मार्केटिंग), लायन शैलेन्द्र माथुर (क्लब सर्विस चेयरपर्सन) तथा लायन रामचन्द्र राजोतिया (क्लब LCIF चेयरपर्सन) ने भी अपने दायित्वों की शपथ ग्रहण की। नवनिर्वाचित अध्यक्ष लायन संजीव कुमार वर्मा ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका कार्यकाल "सेवा, संवेदना, सहभागिता एवं सतत विकास" की भावना पर आधारित रहेगा। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य सेवा, रक्तदान, नेत्र जांच शिविर, शिक्षा, स्कूली छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व विकास एवं कैरियर मार्गदर्शन, महिला सशक्तिकरण तथा जन-जागरूकता कार्यक्रमों को प्राथमिकता देने का संकल्प व्यक्त किया। समारोह को MJF लायन श्रवण केजरीवाल (पूर्व प्रांतपाल, प्रांत 3233 ई-1) ने अपने आशीर्वचन में सेवा को लायंस की सबसे बड़ी पहचान बताते हुए नई कार्यकारिणी को समर्पण और अनुशासन के साथ कार्य करने का संदेश दिया। रीजन चेयरपर्सन MJF लायन अनुराग शर्मा, जोन चेयरपर्सन लायन बबीता कुमावत तथा पूर्व प्रांतीय सचिव (ओरियंटेशन) MJF लायन प्रदीप शेरेवाला ने भी अपने उद्बोधनों में नई टीम को शुभकामनाएँ देते हुए समाजहित में उत्कृष्ट सेवा कार्य करने का आह्वान किया। समारोह के दौरान अतिथियों का सम्मान किया गया। अंत में कार्यक्रम संयोजक लायन बालकिशन राजगढ़िया ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, सदस्यों, सहयोगियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। नव निर्वाचित अध्यक्ष लायन संजीव कुमार वर्मा ने बैठक समाप्ति की घोषणा की। कार्यक्रम में लायंस क्लब चूरू के सदस्यों के साथ शहर के गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम में चार चांद लगाए। कार्यक्रम का शानदार संचालन लायन चंद्रप्रकाश खत्री ने किया। #churu #LionsClubs #lionsinternational #LionsClubsInternational #ChuruNews Lions Clubs International Lions Clubs India Kunj Bihari Birmiwala

Churu, Churu | Jul 12, 2026