सरीला: सरीला तहसील को आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में प्रदेश में मिला प्रथम स्थान
सरीला तहसील ने आइजीआरएस पोर्टल पर जन शिकायतों के निस्तारण में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। मार्च माह में समयबद्धऔर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सरीला को यह उपलब्धि मिली है। इस बात की जानकारी आज गुरुवार को उप जिलाधिकारी बलराम गुप्ता ने दी है। शासन के द्वारा प्रतिमाह जन शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की समीक्षा की जाती है।