बिसौली: वजीरगंज थाना क्षेत्र के रेहड़ियां पुलिस चौकी के पास पशु प्रेमियों ने पकड़ी बैलों से भरी गाड़ी, पुलिस को दी सूचना
वजीरगंज थाना क्षेत्र स्थित रेहड़ियां पुलिस चौकी के पास शुक्रवार को 3 बजे करीब पशु प्रेमियों ने सतर्कता दिखाते हुए बैलों से भरी एक संदिग्ध गाड़ी को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि गाड़ी में लगभग आधा दर्जन बैल भरे हुए थे, जिन्हें कहीं ले जाया जा रहा था। पशु प्रेमियों को पहले से सूचना मिली थी कि बदायूं की ओर से एक गाड़ी में बैलों को भरकर ले जाया जा रहा है।