पटना ग्रामीण: पटना सिविल कोर्ट के कर्मचारी अपनी चार मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं
पटना सिविल कोर्ट के कर्मचारी अपनी चार मांगों को लेकर गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे। गुरुवार दोपहर करीब 2:00 बजे पटना सिविल कोर्ट के कर्मचारियों ने बताया कि उनकी चार मांगे हैं जिसमें से वेतन विसंगति, पदोन्नति, अनुकंपा और कैडर शामिल है। कर्मचारियों का यह भी कहना है कि हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद भी उन्हें कोई लाभ नहीं मिल रहा है।