पटना ग्रामीण: पटना में राहुल गांधी के आगमन पर लगे पोस्टर हटाए
कांग्रेस नेता राहुल गांधी 18 जनवरी को पटना आएंगे जहां वे बापू सभागार में संविधान सुरक्षा सम्मेलन में शामिल होंगे। राहुल गांधी के आगमन को लेकर पटना के विभिन्न जगहों पर पोस्टर लगाए गए हैं, लेकिन गुरुवार दोपहर करीब 1:00 बजे इन पोस्टर्स को नगर निगम के द्वारा हटा दिया गया है। नगर निगम का कहना है कि इन पोस्टर्स को लगाने के लिए इजाजत नहीं ली गई थी।