पटना ग्रामीण: 26 जनवरी से पटना में महिला कर्मियों के हाथ में रहेगी ट्रैफिक की कमान: ट्रैफिक एसपी
राजधानी में एक साथ 54 ट्रैफिक पोस्ट की कमान महिला पुलिसकर्मियों को दी जा रही है। 26 जनवरी को इसकी लॉन्चिंग होगी। पटना के सभी 54 ट्रैफिक चेकपोस्ट का रेगुलेशन महिला कर्मियों द्वारा होगा। गुरुवार की दोपहर 12.30 बजे गांधी मैदान में मीडिया से बातचीत करते हुए पटना ट्रैफिक एसपी ने ये जानकारी दी।