मुरैना नगर: पाय का पुरा के पास दो बाइकों की टक्कर में तीन घायल, एक व्यक्ति ग्वालियर रेफर, दो भर्ती
दो बाइक सवारों की पाय का पुरा के पास टक्कर हो गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए जिनको एंबुलेंस चालक के द्वारा उपचार के लिए मुरैना जिला अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद एक व्यक्ति की गंभीर हालत को देखते हुए ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया है ।वहीं दो अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।