घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी नगर परिषद में ₹2 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का विधायक गंगा उइके ने किया भूमिपूजन
नगर परिषद घोड़ाडोंगरी में बुधवार शाम 4 बजे परिषद के नए भवन सहित 2 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके ने भूमिपूजन किया।नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के इंजीनियर पंकज सिंह धुर्वे ने बताया कि करीब एक करोड़ की लागत से नगर परिषद घोड़ाडोंगरी कार्यालय के नए भवन का निर्माण कार्य कराया जाएगा। फोरलेन पर सेंट्रल लाइट सहित अन्य विकास कार्य किए जाएंगे।