घोड़ाडोंगरी: चिखली आमढाना में महिला पर युवक ने चाकू से किया हमला, डायल 100 पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती
घोड़ाडोंगरी तहसील के चिखली आमढाना गांव में गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे एक महिला पर युवक ने चाकू से हमला कर दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को डायल 100 पर तैनात पुलिसकर्मी मिश्रीलाल गुजरे और पायलट सुनील गोहे ने घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घोड़ाडोंगरी पुलिस मामले की जांच कर रही है।