घोड़ाडोंगरी: बगडोना में रविंद्र देशमुख आत्महत्या मामले में सारनी पुलिस ने 2 और आरोपियों को गिरफ्तार किया, जेल भेजा
बगडोना में रविंद्र देशमुख आत्महत्या मामले में सारनी पुलिस ने 2 और आरोपियों को गिरफ्तार कर बुधवार शाम 5 बजे जेल भेज दिया।सारनी पुलिस द्वारा बुधवार शाम 7बजे प्रेस नोट जारी कर बताया गया कि बगडोना में रविंद्र देशमुख आत्महत्या मामले में फरार दो और आरोपियों अभिषेक साहू और मोहम्मद नसीम को देवास जिले से गिरफ्तार किया गया। मृतक के सुसाइड नोट में 10 लोगों नाम लिखे थे।