गुमला: पतराटोली में बाइक की टक्कर से 25 वर्षीय युवक की मौत, बनालात घाटी में पलटी सवारी गाड़ी, 4 घायल
Gumla, Gumla | Oct 22, 2026 जिले में बुधवार की शाम दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। पहली घटना पतराटोली के समीप हुई जहां दो बाइकों की टक्कर में खोरा पतराटोली निवासी रंजीत लोहरा (25) की मौत हो गई। दूसरी घटना बिशुनपुर प्रखंड के बनालात घाटी के समीप हुई। यहां एक सवारी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे चार लोग घायल हो गए।