टीकमगढ़: शाहगढ़-बड़ागांव मार्ग पर भीषण सड़क हादसे में ट्रक और बाइक की टक्कर, दो युवकों की मौत
शनिवार को शाहगढ़ बड़ागांव मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।