जंदाहा: महिसौर थाना पुलिस ने 25.5 लीटर विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी को किया गिरफ्तार
ख़बर वैशाली जिले के जंदाहा से है जंहा महिसौर थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र से 25.5 लीटर विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है।शराब के साथ गिरफ्तार कारोबारी की पहचान राम इकबाल राय का पुत्र अंकित कुमार के रूप में हुई है।मामले में पुलिस ने उत्पाद अधिनियम के तहत कांड संख्या 106/26 दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया है।