वैर: वैर में मिड-डे मील पर संकट, गैस सिलेंडर नहीं मिलने की शिकायत
Weir, Bharatpur | Apr 18, 2026 भरतपुर जिले के वैर उपखंड स्थित समराया मदरसे में मिड-डे मील व्यवस्था पर संकट गहरा गया है। गैस सिलेंडर नहीं मिलने पर शिक्षा अनुदेशक ने तहसीलदार अरुण मीणा को शिकायत पत्र सौंपा। शिकायत में गैस एजेंसी पर फर्जी तरीके से सिलेंडर उठान, पासबुक छीनने और गैस देने से इनकार करने के आरोप लगाए गए हैं।