जलालाबाद: नवीन गल्ला मंडी जलालाबाद से खरीदा गया मूंगफली के बीज का नहीं हुआ जमाव, पीड़ित किसान ने पुलिस से की शिकायत
थाना जलालाबाद में थाना फरीदपुर के नवादा वन निवासी जगदीश ने शिकायत देकर बताया कि उन्होंने पिछले माह नवीन गल्ला मंडी स्थल जलालाबाद से अनूप कुमार गुप्ता से एक कुंतल 35 किलो मूंगफली का बीज खरीदा था। मूंगफली का बीज खेत में बोया पर उसका जमाव नहीं हुआ। पीड़ित किसान ने थाने में शिकायत कर न्याय की मांग की है।