भीलवाड़ा: आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने हेतु डीएम की नवीन पहल, बुधवार को सभी सरकारी कार्यालयों में होगी जन सुनवाई
राज्य सरकार के निर्देशानुसार माह के पहले,दूसरे एवं तीसरे गुरुवार को ब्लॉक, उपखंड व जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है। जिला कलक्टर ने जिले के प्रत्येक विभाग के अधिकारियों को आदेशित किया है कि जिला स्तरीय जनसुनवाई से एक दिवस पूर्व समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण को अपने कार्यालय में जन सुनवाई करने के निर्देश दिए।