रफीगंज: नाबालिगों के हाथों में ऑटो-ट्रैक्टर की कमान, पुलिस की अनदेखी पर उठ रहे सवाल
रफीगंज प्रखंड के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में नाबालिग खुलेआम ऑटो एवं ट्रैक्टर चलाते नजर आ रहे हैं। बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस और अनुभव के सड़क पर वाहन चलाने से दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी हुई है। यह तस्वीर सोमवार संध्या 5 बजे के आसपास की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार पुलिस की मौजूदगी में भी नाबालिग वाहन चलाते दिखाई देते हैं।