राशमि: राशमी पुलिस ने बाइक से 1 किलो 270 ग्राम अफीम जब्त की, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत 2 तस्कर गिरफ्तार
थाना पुलिस ने 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मोटरसाइकिल से 1 किलो 270 ग्राम अवैध अफीम जब्त की है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बुधवार शाम 5 बजे जानकारी देते हुए बताया कि महानिरीक्षक पुलिस, उदयपुर रेंज गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए विशेष अभि