पटना ग्रामीण: ग्रीष्मावकाश से पहले शिक्षकों की छुट्टी पर 27 से 31 मई तक रोक, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
बिहार शिक्षा विभाग ने ग्रीष्मावकाश से पहले बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए 27 मई से 31 मई तक शिक्षकों की छुट्टियों पर अस्थायी रोक लगा दी है। विभाग ने सभी जिला और प्रखंड शिक्षा अधिकारियों के साथ विद्यालय प्रधानों को निर्देश दिया है कि अंतिम कार्य दिवस तक शिक्षकों की उपस्थिति हर हाल में सुनिश्चित की जाए। आदेश में कहा गया है कि बिना विशेष कारण अवकाश स्वीकृत नहीं