स्वस्थ और समृद्ध बिहार के निर्माण के लिए आज बिहार सरकार ने "जांच एवं उपचार: चिकित्सा आपके द्वार" नामक एक अत्यंत संवेदनशील और ऐतिहासिक स्वास्थ्य महाअभियान की शुरुआत की है। राज्य सरकार की इस अनूठी और जनकल्याणकारी पहल का मुख्य उद्देश्य 30 वर्ष व उससे अधिक आयु के सभी नागरिकों को घर बैठे डायबिटीज, हाई बीपी, हृदय रोग, एनीमिया और कैंसर आदि जैसे गंभीर गैर-संचारी रोगों से सुरक्षा प्रदान करना है। इसके तहत स्वास्थ्य कर्मी स्वयं आपके द्वार पहुँचकर नि:शुल्क जांच, त्वरित इलाज, मुफ्त दवाएं और विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराएंगे, ताकि हर बीमारी की समय पर पहचान कर असामयिक मौतों को रोका जा सके। जिले के सभी सम्मानित नागरिकों से अनुरोध है कि सरकार के इस अत्यंत संवेदनशील और दूरदर्शी प्रयास को सफल बनाने के लिए आगे आएं—जब भी स्वास्थ्य टीमें आपके घर पहुँचें, बेझिझक अपनी व अपने परिजनों की जांच करवाएं और एक आरोग्य, खुशहाल व सशक्त जमुई के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar
Bihar Health Department
#SwasthJamui #ChikitsaAapkeDwar #SamriddhJamui #JanKalyan #JamuiPrashasan #HealthFirst #BiharHealthDepartment
8 views | Jamui, Bihar | Sep 2, 2026