पटियाली: पटियाली तहसील क्षेत्र के नगला मोहन गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग, दो रिहायशी झोपड़ियां जल गईं
कासगंज। तहसील पटियाली थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के ग्राम नगला मोहन में शुक्रवार दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की चपेट में आकर केदार पुत्र लालाराम और देव सिंह पुत्र कालीचरण की रिहायशी झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। झोपड़ियों में रखा हजारों रुपये का गृहस्थी का सामान भी नष्ट हो गया। घटना में कोई जनहानि या पशुधन हानि नहीं हुई।